पढ़ाई में मन कैसे लगाएं | काम करने में मन नहीं लगता है तो क्या करें kisi kaam me man na lage to kya kare

पढ़ाई में मन कैसे लगाएं | काम करने में मन नहीं लगता है तो क्या करें

पढ़ाई में मन कैसे लगाएं | काम करने में मन नहीं लगता है तो क्या करें
kisi kaam me man na lage to kya kare


जब किसी काम में आपका मन ना लगे तो समझ जाना कि आपको ध्यान की जरूरत है। क्योंकि जो लग जाए वह ध्यान है, मन का तो काम ही है आपको एक जगह से दूसरी जगह भटकाना। एक की पूर्ति होते ही मन दूसरी चीज की आपूर्ति चाहने लगता है, क्योंकि यही मन की मूल प्रवृत्ति है जिसे स्वीकार करना होगा।

दोस्तों अगर आपको भी किसी काम में मन नहीं लग रहा है या कोई काम करने को मन नहीं करता है, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना। इस आर्टिकल में मन कैसे लगाएं, जब मन ना लगे तो क्या करें, पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करें जैसे अहम जरूरी बातों को साधारण भाषा में समझाया गया है ताकि आज के बाद आपकी एकाग्रता भंग ना हो और आप जीवन में जो चाहे सफलता प्राप्त कर सकें।

• जब पढ़ाई में मन न लगे तो क्या करें
Jab padhne ka man na kare to kya kare


दोस्तों हर किसी के जीवन में एक ऐसा वक्त आता है जब पढ़ते पढ़ते आपको पढ़ाई से मन भागने लगता है। किसी भी विषय पर आपका ध्यान एकाग्र नहीं हो पाता। आप बस पन्ने पलटते रहते हैं और आपका मन एक किताब से दूसरी किताब पर भटकते रहता है।

तो जब भी आपको ऐसा महसूस होने लगे कि आपका फोकस आपके पढ़ाई पर नहीं बन पा रहा है, और आपका मन नहीं कर रहा है पढ़ने के लिए तो निचे बताये उपायों को अमल में लाकर आप अपने मन पर काबू पा सकते हैं –

ध्यान करें (Meditation) – जब पढ़ने में मन न लगे तो आपको बस एक छोटा सा काम करना है ध्यान लगाना। आप जहां हो वही आराम से बैठे कर ध्यान के कुछ योगा करके कुछ ही देर में मन पर काबू पा सकते हैं जैसे कि भ्रामरी, अनुलोम -विलोम मन को शांत करने में रामबाण योगा है। स्टडी करने से पहले सिर्फ 5 मिनट आंख बंद करके यह दो आसन करने से न सिर्फ आपका मन शांत होगा बल्कि मस्तिष्क की एकाग्रता भी बढ़ेगी।

रिवीजन करें – दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि नये विषय और नई चीज को मन जल्दी से ग्रहण नहीं कर पाता। यह सामान्य सी बात है, सभी के साथ होता है। ऐसे हालात में आप पुरानी किताबों को फिर से पढ़ें। उनका बार-बार रीवीजन करें। इससे ना सिर्फ आपका बढ़िया रिवीजन होगा बल्कि मन का भटकना एकदम से समाप्त भी हो जाएगा। और इस तरह आपका मन जब शांत हो जाए तो आप पुनः नई शुरूवात कर सकते हैं।

मोटिवेशनल गीत सुनें- दोस्तों विज्ञान में यह प्रूफ हो चुका है कि गीत संगीत ना सिर्फ आपको प्रसन्नचित्त करता है बल्कि आपके मन और चित्त को शांत भी करता है। गीत संगीत का मन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। आप चाहे तो मोटिवेशनल गीत का एक प्ले लिस्ट तैयार कर सकते हैं और जब भी आपको पढ़ाई में मन ना लगे तो यह मोटिवेशनल सॉन्ग सुनकर फिर से आप पर खुद पर फोकस कर सकते हैं।

मोटिवेशनल किताब पढ़ें – मोटिवेशन मन को काबू करने में सबसे बड़ा अचूक हथियार है। यह एक तरह से उस साबुन की तरह है जो आपके मन के मैल और नेगेटिविटी को साफ करता है। सुबह शाम मोटिवेशनल बुक को पढ़ने से पढ़ने वाले व्यक्ति का मन हमेशा एकाग्रचित्त रहता है। उसका मन कहीं नहीं भटकता है। आपका भी जब मन ना लगे तो निचे दिये गए मोटिवेशनल किताबों को पढ़कर मन को शान्त और ऊर्जा से भर सकते हैं।

• जब किसी काम में मन ना लगे तो क्या करें
Jab kisi kam me man na lage to kya kre


जब किसी काम में आपका मन ना लगे तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। किसी काम में मन ना लगना एक साइंटिफिक रीजन है और इसका समाधान भी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि जब किसी काम में आपका मन ना लगे तो क्या करें। निचे बताए गए उपायों को अमल में लाकर आप अपने मन को एकाग्र कर सकते हैं –

अपना लक्ष्य निर्धारित करें- आज के समय में बहुत से लोगों का किसी काम में न लगने का मुख्य कारण उनका लक्ष्य स्पष्ट नहीं होना है। क्योंकि सुबह से शाम तक वे लोग इसी चक्रव्यूह में फंसे रहते हैं कि मैं क्या करूं या ना करूं। अपनी क्षमता और समय के खर्च को लिखना या नोट डाउन करना शुरू कीजिए। अपने हृदय से पूछिए कि आपको किस चीज में कार्य करने में ज्यादा खुशी मिलती है। जब एक बार आपको आपका लक्ष्य स्पष्ट हो जाए तो आपको बस चरणबद्ध होकर निरंतर उसी कार्य को करते रहना है। इससे आपका न सिर्फ समय का बचत होगा बल्कि आपका लक्ष्य भी स्पष्ट होगा।

समय को लिखना शुरू कीजिए- दोस्तों हम सभी के पास एक जैसा ही समय मिलता है। इसमें कुछ लोग समय का सदुपयोग करके अपना जीवन बना लेते हैं और कुछ लोग जीवन भर अफसोस करते रह जाते हैं। समय को Note करने से न सिर्फ आपको आपके समय का पता होगा बल्कि यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि आपका समय अंततः कहां व्यस्त हो रहा है। ज्यादातर लोगों का समय अस्त-व्यस्त इधर उधर निकल जाता है और वह जब सोचता है तो निराश हो जाता है कि समय रहते भी उनके पास समय नहीं है। इस उपाय से आप गैर जरूरी कार्यों में समय बर्बाद ना करके अपने पसंदीदा कार्यों में समय देकर मन को एकाग्र कर सकते हैं।

माहौल बदलिए- अगर आपका जीवन नहीं बदल रहा है तो अपना माहौल बदल कर देखिए। आपकी जिंदगी भी बदल जाएगी। आप जिस माहौल में रह रहे हो वह भी एक वजह हो सकता है कि आपका मन ना लगने का। ऐसे लोगों के माहौल में जाइए जो नीत कार्यशील और उद्यम में प्रगतिशील हैं। ऐसे माहौल से आपको काम में मोटिवेशन भी मिलेगा। और धीरे-धीरे आपका मन लगना शुरू हो जाएगा।

• मन लगाने का 6 रामबाण तरीके –
Man lagane ke practical tarike


  1. कसरत करना – दोस्तों मेहनत करने के बाद शरीर से एक ऐसे हार्मोन का स्त्राव होता है जो मन को और शरीर को काफी सुकून देता है। सुबह शाम किसी वक्त आप फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज करके आप अपने मन को एकाग्र कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने से ना सिर्फ शरीर से ऊर्जा प्रवाहित होता है अपितु मन भी, स्वत: हल्का हो जाता है।
  2. किताबें पढ़ना- किताबें मन को शांत करने में असरदार काम करती हैं। जब मन कहीं भी ना लगे और मन में बहुत से विचार आने लगे तो कोई मोटिवेशनल किताब पढ़ना चाहिए। किताबें आपके मन को खाली कर के आपको पुन: एक नए जोश से भर देती है।
  3. डायरी लिखना- कई बार ऐसा होता है कि जो बात मन में चल रहा हो, उसको कहीं लिख देने से उसी क्षण मन हल्का और हृदय शांत हो जाता है। यह सत्य भी है कि जब कभी भी आपका मन ना लगे और भटकाव शुरू होने लगे, तो डायरी लिखना शुरू कीजिए। मन को काबू रखने में रोज डायरीलिखना सबसे उत्तम तरीका है।यह आपके मन को खाली कर देता है और नई खुशियों से भर देता है।
  4. प्रिय दोस्तों से बात करना- अपनी बात किसी को कह देना और किसी के द्वारा सुन लेना, मन को तुरंत शांत और हल्का कर देता है। जब मन में नेगेटिविटी हो और मन कहीं ना लगे तो आपको अपने प्रिय दोस्त से बात करना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपका मन हल्का होगा बल्कि आपकी समस्या का तुरंत समाधान भी होगा। जीवन में एक सच्चा दोस्त पुरानी जड़ी बूटी की तरह काम करता है।
  5. मेडिटेशन करना- मेडिटेशन या ध्यान करना, युगों से चली आ रही मन को शांत करने का सबसे अचूक उपाय है। मेडिटेशन आपके भटकते मन को शांत करता है। आपको राह दिखाता है। जब आपका इधर उधर मन भटक रहा हो तो आप सुखासन में बैठकर शांत होकर, ध्यान करना चाहिए। धीरे-धीरे अपने सांसों पर कंट्रोल करके आप शीघ्र ही ध्यान को प्राप्त हो सकते हैं और बदले में आपको भरपूर ऊर्जा और शांति की प्राप्ति होगी।
  6. स्वयं से बातें कीजिए- जीवन में जब भी आपको मन भटकने लगे और किसी चीज में मन ना लगे तो आप कुछ देर के लिए खुद से बातें करना शुरू कर दीजिए। किसी खाली स्थान पर चले जाइए और कुछ पल के लिए खुद को समय दीजिए। देखिए कैसे चमत्कार होता है। जीवन भर दूसरे को सुनने वाला मनुष्य खुद को 5 मिनट नहीं सुन पाता है यह आज के समय की बहुत बड़ी विडंबना है। खुद से बातें कीजिए क्योंकि बहुत दिन हो गए होंगे आपको स्वयं से मिले हुए भी और खुद से बातें करते हुए भी। कभी कभी खुद से मिलना दुनिया से मिलने के बराबर होता है।

दोस्तों आज के इस best motivational essay in hindi में आपने ‘मन को कैसे लगाएं , किसी काम में मन ना लगे तो क्या करें, kisi kaam me man na lage to kya kare को पढ़ा। साथ ही man lagane ka tarika और पढ़ाई में मन कैसे लगाएं को भी समझा।मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत मन लगा होगा और आपको ऊर्जा की नई प्राप्ति हुई होगी। ऐसे ही मोटिवेशनल आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमारे पेज से जुड़े रहें।

आप हमे फेसबुक के THE GKJANKARI पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं |

अन्य gkjanari पढ़े.

लोकसभा अध्यक्ष के कार्य एवं शक्तियां – lok sabha adhyaksh ke karya

दांडी मार्च का उद्देश्य एवं नमक आंदोलन से संबंधित रोचक तथ्य –

Law of Attraction in hindi आकर्षण का सिद्धांत

शून्य आधारित बजट का जनक कौन है?, शून्य आधारित बजट किस देश की देन है? (gkjankari.com)

नोमोफोबिया क्या है (Nomophobia in hindi ) मोबाइल की लत क्या है Mobile ki lat kya hai (Phone Addiction in hindi) :

Share Market Kya Hai और शेयर मार्केट में पैसे कैसे लगाते हैं . – (gkjankari.com)

सहायक संधि Subsidiary Alliance क्या है ?

MOTIVATIONAL BOOKS : वो दस किताबें जिन्होंने लोगों की जिन्दगी बदल दी .

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
HAPPY BIRTHDAY प्रियदर्शिनी GK FACT – National Unity Day क्यों मनाया जाता है ऋषि सुनक का जीवन परिचय सूर्य ग्रहण क्यों होता है Abdul Kalam Quotes