मिस्र में खोजा गया सबसे पुराना शहर- “द राइज ऑफ एटन”

“द राइज ऑफ एटन”

पुरातत्वविदों के एक समूह ने मिस्र में सबसे बड़ा प्राचीन शहर खोजा है, जो 3,000 साल पुराना है। cnn के अनुसार लक्सर के पश्चिमी तट पर रेत के नीचे “द राइज ऑफ एटन” नाम का शहर खोजा गया है । पुरातत्वविदों के अनुसार,यह शहर 1391 और 1353 ईसा पूर्व के बीच मिस्र पर शासन करने वाले राजा अमेनहोट III के शासनकाल का है। जो मिस्र के साम्राज्य के युग में सबसे बड़ा प्रशासनिक और औद्योगिक शहर था.

पुरातत्वविदों ने अपनी इस खोज में  “शहर की सड़कों को घरों से घिरा हुआ पाया”, जिनकी दीवारें 10 फीट ऊँची  है तथा उन घरों में दैनिक जीवन में उपयोग किये जाने वाले साधनों के भी प्रमाण मिले  हैं जिनमें छल्ले, रंगीन मिट्टी के बर्तन , ताबीज बनाने के लिए साँचे , बर्तन जो माँस ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था , कताई, बुनाई के उपकरण ,  धातु और कांच बनाने के लिए उपकरण है

पुरातत्वविदों  की टीम को एक बड़ी बेकरी भी मिली है जिसमें ओवन और मिट्टी के बर्तन मिले हैं जिसका आकार बताता है कि इसका उपयोग बहुत बड़ी संख्या में श्रमिकों और कर्मचारियों को उत्पादन और भंडारण का कार्य पूरा करने के लिए किया जाता रहा होगा |

द राइज ऑफ एटन

इसके अलावा एक एक व्यक्ति का कंकाल भी मिला है, जिसके दोनों हाथ साइड में फैले हुए हैं तथा  घुटनों के पास किसी रस्सी से लपेटा हुआ पाया गया है | विद्वानों के अनुसार, “इस कंकाल का स्थान और स्थिति विषम है, जिसपर गहन जांच जारी है।”

द राइज ऑफ एटन में मिला मानव कंकाल 

इस “लॉस्ट सिटी की खोज न केवल हमें प्राचीन मिस्रवासियों के जीवन में एक दुर्लभ झलक देगी,बल्कि मिस्र के सबसे सपन्न साम्राज्य के बड़े रहस्यों को उजागर करने में मदद भी करेगा

आप हमे फेसबुक के THE GKJANKARI पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं |

अन्य gkjanari पढ़े.

67th National film awards

निदेशक सिद्धांतों में निहित गाँधीवादी सिद्धांत तथा उसे लागू करने के लिए सरकार के प्रयासों की समीक्षा

आम बजट budget 2021-22 और बजट से जुड़े FACTS

इंडिया गेट(India Gate) -20 FACTS

भारतीय मानसून की प्रकृति एवं विशेषताएँ

CollabCAD क्या है ?

नैनोटेक्नोलॉजी(Nanotechnology) क्या है

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
HAPPY BIRTHDAY प्रियदर्शिनी GK FACT – National Unity Day क्यों मनाया जाता है ऋषि सुनक का जीवन परिचय सूर्य ग्रहण क्यों होता है Abdul Kalam Quotes