ग्रैंड स्लैम प्रतियोगितायें

आसान भाषा में जाने ग्रैंड स्लैम प्रतियोगितायें क्या है ?

ग्रैंड स्लैम, टेनिस खेल जगत की 4 सबसे बड़ी वार्षिक प्रतियोगिताएं है, जिन्हें मेजर्स भी कहा जाता है । ज़्यादा रैंकिंग अंक , अधिक धनराशि,आम जन और मीडिया के अत्यधिक ध्यान के कारण इनका महत्व बहुत है।इसके अतिरिक्त टेनिस खेल ओलिंपिक का भी हिस्सा है | टेनिस की चार प्रतियोगिताओ को विश्व के चार प्रमुख देशों में हर वर्ष में अलग अलग अवधि में खेला जाता है |ये चारो प्रतियोगितायें निम्नलिखित हैं

1.ऑस्ट्रेलिया ओपन: ऑस्ट्रेलिया ओपन प्रत्येक वर्ष मध्य जनवरी में खेला जाता है , इसे 1905 में शुरू किया गया था| इसे हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है |

2.फ्रेंच ओपन/रोनाल्ड गैरोस: फ्रेंच ओपन प्रत्येक वर्ष मई अंत से लेकर जून के शुरुवात तक चलता है | यह प्रतियोगिता 1891 में शुरू हुई थी | फ्रेंच ओपन लाल मिट्टी ( क्ले कोर्ट ) पर खेला जाता है।

3.विंबलडन (लंदन में): विंबलडन ओपन प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष जून-जुलाई के मध्य लन्दन में आयोजित की जाती है इसे 1877 से खेला जा रहा है | विंबलडन ओपन सभी चारो प्रतियोगितओं में सबसे पुराना है | विंबलडन ओपन घास पर खेला जाता है |

4. US ओपन: US ओपन प्रत्येक वर्ष अगस्त सितंबर के मध्य लन्दन में आयोजित की जाती है , इसे 1881 में शरू किया गया था | ऑस्ट्रेलिया ओपन की तरह US ओपन भी हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है |

साल 1968 में टेनिस मे “ओपन एरा”की शुरुआत हुई। इस साल से ही पेशेवर और गैर पेशेवर खिलाड़ियों ने ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में एक साथ भाग लेना शुरू किया। इससे पहले इसमे बस गैर पेशेवर खिलाड़ी ही भाग लेते थे।

किसी वर्ष में सभी चारो टेनिस प्रतियोगिताएं जीतने वाले खिलाडी को कलेंडर ईयर ग्रैंड स्लैम कह जाता है | लगातार अलग अलग साल में चारो टेनिस प्रतियोगिताएं जीतने पर नॉन कैलेंडर ईयर ग्रैंड स्लैम जबकि कैरियर के किसी भी समय सभी चारो टेनिस प्रतियोगिताएं जीतने पर कैरियर ग्रैंड स्लैम पूरा माना जाता है।

पुरुष एकल श्रेणी में सबसे अधिक 20 ग्रैंड स्लैम जितने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोजर फेडरर तथा राफेल नडाल के नाम है वही  महिला एकल श्रेणी में ये रिकॉर्ड 23 ग्रैंड स्लैम के साथ सेरेना विलियम्स के पास है। विम्बलडन को सबसे प्रतिष्ठित जबकि फ्रेंच ओपन को सबसे कठिन ग्रैंड स्लैम माना जाता है। स्पेन के राफेल नडाल 13 बार फ्रेंच ओपन विजेता रहे है जो कि किसी भी ग्रैंड स्लैम को सर्वाधिक बार जितने का विश्व रिकॉर्ड है।

कोई भी भारतीय खिलाड़ी अभी तक एकल प्रतियोगिताओं में ग्रैंड स्लैम नही जीत पाया है हालाँकि मिश्रित युगल, पुरुष युगल और महिला युगल में कई ग्रैंड स्लैम टाइटल भारतियों के नाम हैं। सर्वप्रथम यह उपलब्धि महेश भूपति को फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल में 1997 में मिली। महेश भूपति के नाम 4 पुरुष युगल टाइटल तथा 8 मिक्स्ड युगल टाइटल जितने का रिकॉर्ड है। साथ ही साथ 2006 में इन्होंने मिक्स्ड डबल में कैरियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया। भूपति युगल श्रेणी में विश्व के नंबर एक प्लेयर भी रह चुके है।

महेश भूपति के जोड़ीदार रहे लीएंडर पेस टेनिस के इतिहास के सर्वकालीन महान(युगल श्रेणी में) खिलाड़ियों में एक माने जाते है। अपने कैरियर में उनके नाम 8 पुरुष युगल तथा 10 मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड है।विश्व के नंबर वन युगल प्लेयर रहने के साथ साथ लीएंडर पेस के नाम पुरुष युगल तथा मिश्रित युगल(mixed double) में कैरियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने का रिकॉर्ड है।

महिला टेनिस में सानिया मिर्ज़ा भारत मे एक बड़ा नाम है जिनके नाम कुल 6 ग्रैंड स्लैम(3 डबल्स और 3 मिक्स्ड डबल्स) है।मिर्ज़ा भी डबल्स में विश्व की नंबर 1 महिला प्लेयर रह चुकी है। इसके अलावा रामनाथ कृष्णन, विजय अमृतराज,रमेश कृष्णन,सोमदेव देवबर्मन, रोहन बोपन्ना आदि भारत के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी रह चुके है(है)।

रोजर फेडरर,राफेल नडाल और नोवाक जोकोविक मौजूद समय के साथ साथ सर्वकालिक महान खिलाड़ी माने जाते है।इनमे नोवाक जोकोविच वर्तमान में नंबर वन प्लेयर हैं |

ग्रैंड स्लैम 2020 में विजेताओं की सूची

आस्ट्रेलिया ओपन 2020 विजेता एवं उपविजेता 

पुरुष एकल

 विजेता      –   नोवाक जोकोविच (सर्बिया)

 उपविजेता  –   डोमनिक थिएम (ऑस्ट्रेलिया)

महिला एकल

 विजेता      –   सोफिया केनिन (अमेरिकन)

 उपविजेता  –   गरीबीने मुगुरुर्जा 

2- फ्रेंच ओपन 2020 विजेता एवं उपविजेता 

 पुरुष एकल 

 विजेता      –   राफेल नडाल (स्पेन)

 उपविजेता  –   नोवाक जोकोविच (सर्बिया)

महिला एकल

 विजेता      –   इगा स्वाटक (पोलैंड)

 उपविजेता  –   सोफिया केनिन (अमेरिकन)

 3- विम्बलडन ओपन 2020 विजेता एवं उप विजेता

विम्बलडन ओपन 2020 कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष रद्द कर दिया गया , इससे पहले द्वितीय विश्व युद्ध के समय विम्बलडन ओपन रद्द किया गया था |

 4- यूएस (UAS) 2020 विजेता एवं उपविजेता 

 पुरुष एकल

 विजेता      –   डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रेलिया)

 उपविजेता  –  अलेक्सजेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)

महिला एकल

 विजेता      –   नाओमी ओसाका (जापान)

 उपविजेता  –  विक्टोरिया अजारेंका (बेलारूस)

आप हमे फेसबुक के THE GKJANKARI पेज पर फॉलो कर सकते हैं | twitter – GKJANKARI

अन्य gkjanari पढ़े 

Kochi – Mangaluru Natural Gas Pipeline

मिजोरम : जिले से राज्य बनने तक का सफर

1857 की क्रांति (1857 revolt)

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
HAPPY BIRTHDAY प्रियदर्शिनी GK FACT – National Unity Day क्यों मनाया जाता है ऋषि सुनक का जीवन परिचय सूर्य ग्रहण क्यों होता है Abdul Kalam Quotes