भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस की स्थापना

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना एवं उद्देश्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहस TOP-20GK FACTS

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आधुनिक भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है जिससे SSC, रेलवे, स्टेट PCS से लेकर UPSC लेबल तक के प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। आज के आर्टिकल में हम समझेंगे कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कौन थे। साथ ही हम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से पूछे गए प्रश्न जैसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी, कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय कौन था इत्यादि की प्रमुखता से बात करेंगे।

1). भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का पूरा श्रेय ए.ओ.ह्यूम को दिया जाता है,जो एक भारतीय सिविल सेवा के रिटायर्ड ब्रिटिश अधिकारी थे । ए.ओ.ह्यूम का पूरा नाम एलन ऑक्टेवियन ह्यूम था।

2). ए.ओ.ह्यूम ने वर्ष 1884 में भारतीय राष्ट्रीय संघ (Indian National Union) की स्थापना की थी जो आगे चलकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रूप में परिवर्तित हो गई।

3). भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन 28 दिसम्बर 1885 को बम्बई में स्थित गोकुलदास तेजपाल संस्कृत विद्यालय में आयोजित किया गया था जहाँ दादाभाई नौरोजी के सुझाव पर भारतीय राष्ट्रीय संघ का नाम बदलकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कर दिया गया था।

4).भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता श्री व्योमेश चन्द्र बनर्जी (डब्ल्यू.सी.बनर्जी) ने की थी जिसमें प्रथम महासचिव के रूप में ए.ओ.ह्यूम ने भूमिका अदा की।

5). भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन में कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के वक्त भारत का वायसराय लार्ड डफरिन था। लार्ड डफरिन ने ही कांग्रेस को सूक्ष्मदर्शी “अल्पसंख्यकों की संस्था” कहकर मजाक उड़ाया था।

6). भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन वर्ष 1886 में कलकत्ता में हुआ था। कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन की अध्यक्षता दादाभाई नौरोजी ने की थी। कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन में ही नेशनल कांफ्रेंस का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हुआ था।

7). दादा भाई नौरोजी ने वर्ष 1886 में कलकत्ता अधिवेशन, 1893 में लाहौर अधिवेशन तथा 1906 में पुनः कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।

8). भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का तीसरा अधिवेशन 1887 में मद्रास में सम्पन्न हुआ जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सर्वप्रथम मुस्लिम अध्यक्ष के रूप में बदरुद्दीन तैयब की चुना गया। मद्रास अधिवेशन में कुल 607 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था जिसमें ‘विषय निर्धारण समिति’ की नींव रखी गई।

9). भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम निर्वाचित यूरोपीय अध्यक्ष जार्ज यूले था। जिसने वर्ष 1888 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इलाहाबाद अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। इलाहाबाद अधिवेशन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चतुर्थ अधिवेशन था।

10). वर्ष 1920 में कलकत्ता में आयोजित कांग्रेस के एक विशेष अधिवेशन के रूप में लाला लाजपत राय ने अध्यक्षता की थी। कलकत्ता के विशेष अधिवेशन में ही असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव स्वीकार किया गया था।

● असहयोग आंदोलन को विस्तार से पढ़ने के लिए अभी आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं
असहयोग आंदोलन (1920-22) – TOP 20 FACTS

11). भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष श्रीमती एनी बेसेंट थी जिन्होंने वर्ष 1917 में आयोजित
श्रीमती एनी बेसेंट आंग्ल आयरिश महिला थी जिन्हें थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना करने का गौरव प्राप्त है।
● थियोसोफिकल सोसायटी को विस्तार से पढ़ने के लिए अभी आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं
थियोसोफिकल सोसायटी (Theosophical society) के बारे में 20 GK FACTS. – (gkjankari.com)

12). बांकीपुर बिहार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वां अधिवेशन था जो वर्ष 1912 में दिसम्बर महीने में सम्पन्न हुआ था। बांकीपुर अधिवेशन की अध्यक्षता आर. एन. मुधोलकर R.N. Mudholkar ने की थी। बांकीपुर अधिवेशन में ही ए.ओ.ह्यूम को ”कांग्रेस का पिता” कहा गया था।

13). वर्ष 1916 में लखनऊ अधिवेशन की अध्यक्षता अंबिका चरण मजूमदार ने की थी जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच समझौता ज्ञापित हुआ था जिसे “लखनऊ पैक्ट” के नाम से जाना जाता है। लखनऊ अधिवेशन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का टर्निंग पॉइंट था जिसने नरमपंथियों और गर्मपंथियों को एक मंच पर लाकर स्थापित किया था।

14). भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन में ही बाल गंगाधर तिलक ने यह उद्घोष किया था कि “स्वराज मेरा जन्मसिद्व अधिकार है, और मैं उसे लेकर रहूंगा।”

15). लार्ड कर्जन ने वर्ष 1905 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए यह कहा था कि ‘कांग्रेस अब लड़खड़ा रही है और जल्द ही गिरने वाली है। मेरा सबसे बड़ा मक़सद भी यही है कि मेरे भारत प्रवास के दौरान ही इस पार्टी का अंत हो जाए।’

16). महात्मा गांधी ने केवल एक बार वर्ष 1924 में राष्ट्रीय कांग्रेस के बेलगांव अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। यह उनके जीवन का पहली और आखिरी अध्यक्षता थी। उन्होंने यह सुझाव भी दिया था कि स्वतंत्रता के उपरांत राष्ट्रीय कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाए।

17). भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू थी। सरोजनी नायडू ने वर्ष 1925 में कांग्रेस के कानुपर अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। श्रीमती एनी बेसेंट प्रथम कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थी और सरोजनी नायडू प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष थी।

18). जवाहर लाल नेहरू ने सिर्फ तीन बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अधिवेशन की अध्यक्षता की थी जिसमें वर्ष 1929 में लाहौर अधिवेशन, 1936 में लखनऊ अधिवेशन तथा 1937 में फैजपुर अधिवेशन प्रमुख हैं।

19). सुभाष चन्द्र बोस ने वर्ष 1938 में गुजरात के हरिपुरा अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। वर्ष 1940 से लेकर 1945 तक अबुल कलाम आजाद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता की थी।

20). जन-गण-मन को सबसे पहले दिसम्बर 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था जिसकी अध्यक्षता विशन नारायण धर ने की थी।

● अब तक आपने यह समझ ही लिया होगा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब और कहाँ हुई थी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महत्वपूर्ण अधिवेशनों की एक व्यापक समझ बढ़ गई होगी।

कोई भी चीज को हमेशा के लिए याद करने का एक ही तरीका है उसे बार बार रिवीजन करना। तो आगे हम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशनों पर कुछ MCQ सॉल्व करेंगे जो आपको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सम्बंधित प्रश्नों को याद कराने में काफी मदद करेगी।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विभिन परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न :

◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किसने की थी ?

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना ए.ओ.ह्यूम ने वर्ष 1884 में भारतीय राष्ट्रीय संघ के रूप में की थी जिसे वर्ष 1885 में नाम बदलकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कर दिया गया

◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई?

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना वर्ष 1885 में हुई थी।

◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया था ?

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कहां हुआ था ?

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन मुंबई के (पहले बम्बई) ₹गोकुलदास तेजपाल संस्कृत विद्यालय में हुआ था।

◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वर्ष 1885 में महासचिव कौन था ?

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वर्ष 1885 में महासचिव ए.ओ.ह्यूम था।

◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय कौन था ?

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय लार्ड डफरिन था जिसका कार्यकाल वर्ष 1884 से लेकर 1888 तक था।

◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला मुस्लिम अध्यक्ष कौन था ?

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयब था।

◆ किस भारतीय व्यक्ति को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कभी नहीं चुना जा सका ?

  • बाल गंगाधर तिलक को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कभी नहीं चुना जा सका।

◆ किस अधिवेशन के लिए कांग्रेस ने पहली बार की महिला को अध्यक्ष चुना था ?

  • कोलकाता अधिवेशन में एनी बेसेंट को पहली बार कांग्रेस का महिला अध्यक्ष चुना गया था।

◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी ?

  • एनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष थी।

◆ कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थी ?

  • कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजनी नायडू थी जिन्होंने 1925 में कानपुर अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।

◆ 1922 में गया के इंडियन नेशनल कांग्रेस के अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे ?

  • चित्तरंजन दास गया के कांग्रेस अधिवे की अध्यक्षता की थी।

◆ वर्ष 1938 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ?

  • हरिपुरा अधिवेशन की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र बोस ने की थी।

◆ जब भारत स्वतंत्र हुआ उस समय भारत के कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे ?

  • जब भारत स्वतंत्र हुआ उस समय भारत के कांग्रेस का अध्यक्ष जे.बी.कृपलानी थे।

◆ अबुल कलाम आजाद कितने वर्षों तक लगातार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे ?

  • अबुल कलाम आजाद लगातार 6 वर्षों तक 1940 से लेकर 1946 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

****

आप हमे फेसबुक के THE GKJANKARI पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं |

अन्य gkjanari पढ़े.

नोमोफोबिया क्या है (Nomophobia in hindi ) मोबाइल की लत क्या है Mobile ki lat kya hai (Phone Addiction in hindi) :

सहायक संधि Subsidiary Alliance क्या है ?

MOTIVATIONAL BOOKS : वो दस किताबें जिन्होंने लोगों की जिन्दगी बदल दी .

THE ASHES- द एशेज सीरिज का इतिहास

भारतीय राष्ट्रिय कांग्रस की स्थापना

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
HAPPY BIRTHDAY प्रियदर्शिनी GK FACT – National Unity Day क्यों मनाया जाता है ऋषि सुनक का जीवन परिचय सूर्य ग्रहण क्यों होता है Abdul Kalam Quotes