अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) कौन है ?

Joe Biden

जो बाइडेन एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ हैं जो डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हुए हैं। हाल ही में 2020 के हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन ने वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मात दी है। आने वाले 20 जनवरी, 2021 को बाइडेन शपथ ग्रहण कर संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे।

राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडेन 2009 से 2017 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति पदभार संभाल चुके हैं। सन 1970 में सर्वप्रथम इन्हें न्यू कैसल काउंटी का पार्षद चुना गया था। सन 1972 में 29 वर्ष की आयु में डेलावेयर से अमेरिकी सीनेट के लिए चुने गये छठे सबसे कम उम्र के सीनेटर का खिताब भी उनके नाम है।

जो बाइडेन का जन्म अमेरिका के पेंसिल्वेनिया प्रान्त में 20 नवम्बर 1942 को हुआ था। इन्होनें अपनी शुरुवाती शिक्षा डेलावेयर विश्वविद्यालय से प्राप्त की और सन 1968 में सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की।

खास जानकारियां :-

  •   जो बाइडेन सन 1987 से सन 1995 तक सीनेट न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिका में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए अपराधिक कानूनों में अभूतपूर्व बदलाव का नेतृत्व भी किया जिसे Biden Crime Law भी कहा गया|
  • पूर्वी यूरोप में नाटो गठबंधन का विस्तार करने के साथ साथ उन्होंने सन 1990 के दशक के युगोस्लाव युद्धों में इसके हस्तक्षेप का समर्थन भी किया।
  • जो  बाइडेन ने सन 1991 में हुए खाड़ी युद्ध का विरोध भी किया।
  • सन 2001 में ओसामा बिन लादेन द्वारा किये गये अमेरिका पर आतंकवादी हमले (09/11) का उन्होंने प्रबल विरोध किया तथा अफगानिस्तान युद्ध का समर्थन किया था |
  • 2002 में इराक युद्ध को अधिकृत करने वाले प्रस्ताव का समर्थन किया।
  • 2007 में प्रस्तावित अमेरिकी सैनिकों की संख्या में वृद्धि का उन्होंने प्रमुखता से विरोध किया|
  •   2009 की मंदी से निपटने के लिए ‘आधारभूत ढांचे पर खर्च’ की निगरानी की।
  • बाइडेन जलवायु परिवर्तन को लेकर बहुत सजग व जागरूक हैं तथा सन1973 से वे जलवायु परिवर्तन को लेकर काफी सक्रीय भी हैं।
  • जो बाइडेन  International Narcotics Council Cuscus के चेयरमैन पद पर रहते हुए अमेरिका में ड्रग्स को काफी नियंत्रित किया।
  • 2019 में, बाइडेन ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की तथा अगस्त 2020 में, उन्होंने कैलिफोर्निया के अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस को अपने उपराष्ट्रपति के दावेदार के रूप में घोषित किया।
  • 3 नवंबर 2020 को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने विजय प्राप्त की।

भारत के सम्बन्ध में जो बाइडेन का पक्ष: –

जब भारत ने पोखरण में परमाणु परिक्षण किया था तो उस समय अमेरिका ने भारत पर बहुत सारे प्रतिबन्ध लगाया था। इन प्रतिबंधो को हटाने में  जो बाइडेन का प्रमुखता से योगदान रहा है। इसके अलावा बाइडेन बराक ओबामा के कैबिनेट कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच होने वाली सिविल न्यूक्लीयर डील के लिए  अगुआई भी कर चुके हैं | उन्होंने कहा था कि “अगर अमेरिका और भारत दोस्त बन जाते हैं, तो विश्व ज्यादा सुरक्षित रहेगा”।

हम बताते चलें कि जो बाइडेन भारत में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) का समर्थन नहीं करते। पाकिस्तान को लेकर बाइडेन आतंकवाद उन्मूलन की बात तो करते हैं लेकिन जानना यह भी ज़रूरी है की बाइडेन पाकिस्तान के दूसरा सबसे बड़े सम्मान ‘हिलाल-ए-पाकिस्तान’ से भी नवाजे जा चुके हैं |

अन्य GK जानकारियां 

 आप हमे फेसबुक के THE GKJANKARI पेज पर फॉलो कर सकते हैं | ट्विटर – GKJANKARI

Related Posts

One thought on “अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) कौन है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
HAPPY BIRTHDAY प्रियदर्शिनी GK FACT – National Unity Day क्यों मनाया जाता है ऋषि सुनक का जीवन परिचय सूर्य ग्रहण क्यों होता है Abdul Kalam Quotes