neeraj chhopda

नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra) ने जीता टोक्यो ओलम्पिक में पहला गोल्ड मेडल

नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra), Tokyo Olympic, Gold Medal in Javelin Throw (भाला फेंक), सूबेदार नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल

इंडियन आर्मी के सूबेदार नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर भाला फेंक(Javelin Throw) प्रतियोगिता में भाला फेंक कर टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo 2020) में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। ओलंपिक में सिंगल प्रतिस्पर्धा में गोल्ड जितने वाले अभिनव बिंद्रा के बाद ये दूसरे खिलाड़ी हैं। साथ ही विश्व स्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी अंजू बॉबी जार्ज के बाद गोल्ड जितने वाले ये दूसरे खिलाड़ी हैं।

■ नीरज चोपड़ा वी. एस. एम ( Neeraj Chopra VSM) का परिचय

नीरज चोपड़ा इंडियन आर्मी में सूबेदार के रैंक पर हैं और साथ ही विशिष्ट सेवा मेडल ( VSM) से सुशोभित भी हैं। नीरज चोपड़ा भाला फेंक(Javelin Throw) में इंडियन आर्मी का प्रतिनिधित्व करते हैं। नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसम्बर 1997 को हरियाणा के पानीपत डिस्ट्रिक में हुआ था और उनकी शिक्षा दीक्षा DAV कॉलेज हरियाणा से हुई है। नीरज चोपड़ा का उम्र 23 साल है और वे भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं। साल 2018 में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था।

  • हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 6 करोड़ की राशि और Class I जॉब देने की घोषणा की है
  • टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जितने के बाद लेटेस्ट अपडेट के अनुसार भारत का पदक तालिका में रैंक 47 है।
नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra)

■ टोक्यो ओलंपिक से जुड़े रोचक तथ्य

◆ ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला मेडल नीरज चोपड़ा के नाम दर्ज हो गया है।

◆ 2008 बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट का गोल्ड अपने नाम किया था।

◆ भारत का अब तक का ये 10वां गोल्ड
8 हॉकी में
1 शूटिंग में (अभिनव बिंद्रा)
1 भाला फेंक ( नीरज चोपड़ा)

◆ टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने अब तक 7 मेडल जीत लिए हैं।

  1. मीराबाई चानू – वेटलिफ्टिंग में सिल्वर
  2. पीवी सिंधु- बैडमिंटन में ब्रॉन्ज
  3. लवलिना बोरगोहेन – बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज
  4. पुरुष हॉकी टीम- ब्रॉन्ज
  5. रवि दहिया – कुश्ती में सिल्वर
  6. बजरंग पुनिया – कुश्ती में ब्रॉन्ज
  7. नीरज चोपड़ा – भाला फेंक में गोल्ड
  • टोक्यो ओलम्पिक से सबंधित टॉप 5 प्रश्न ( Tokyo Olympic 2020 related MCQ )
  1. भारत ने अब तक ओलम्पिक में कितने गोल्ड मेडल जीते हैं .

Ans – 10

2. टोक्यो ओलम्पिक में भारत में अबतक कितने मेडल जीते हैं .

Ans – 7 मेडल

3. रवि दहिया ने टोक्यो ओलम्पिक में कौन सा पदक जीता है . (रवि दहिया ( Ravi Dahiya) ने जीता भारत के लिए सिल्वर मेडल . पढ़ने के लिए क्लिक करे )

Ans – रजत पदक

4. पुरुष हाँकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक में कौन सा पदक जीता है .

Ans – कास्य पदक

5 टोक्यो ओलम्पिक के वेटलिफ्टिंग में सिल्वर कौन सी ख़िलाड़ी ने जीता है.

Ans – मीराबाई चानू

***

GKJANKRI.COM

आप हमे फेसबुक के THE GKJANKARI पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं |

अन्य gkjanari पढ़े.

भारत के प्रमुख राज्यों के राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण्य

स्पेसएक्स ने 60 और स्टारलिंक (starlink) उपग्रहों को लॉन्च किया

मिस्र में खोजा गया सबसे पुराना शहर- “द राइज ऑफ एटन”

सिगमंड फ्रायड का मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत

67th National film awards

निदेशक सिद्धांतों में निहित गाँधीवादी सिद्धांत तथा उसे लागू करने के लिए सरकार के प्रयासों की समीक्षा

आम बजट budget 2021-22 और बजट से जुड़े FACTS

इंडिया गेट(India Gate) -20 FACTS

भारतीय मानसून की प्रकृति एवं विशेषताएँ

CollabCAD क्या है ?

नैनोटेक्नोलॉजी(Nanotechnology) क्या है

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
HAPPY BIRTHDAY प्रियदर्शिनी GK FACT – National Unity Day क्यों मनाया जाता है ऋषि सुनक का जीवन परिचय सूर्य ग्रहण क्यों होता है Abdul Kalam Quotes