रेडक्लिफ लाइन क्या है

रेडक्लिफ लाइन क्या है ?What is Radcliffe Line ?

रेडक्लिफ लाइन क्या है ? What Is Radcliffe Line ?

रेडक्लिफ लाइन भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 के बंटवारे के समय खिंची गयी विभाजन रेखा है।

रेडक्लिफ का इतिहास क्या है . रेडक्लिफ लाइन हिस्ट्री इन हिंदी Radcliffe Line in hindi

1947 में बटवारें का आधार धर्म था।  बलूचिस्तान, सिंध और उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रान्त(वर्तमान में पकिस्तान का ख़ैबर पख्तूनख्वा प्रान्त) में  मुस्लिम बहुल आबादी होने के कारण पूरी तरह से पाकिस्तान को दे दिया गया। पर पंजाब और बंगाल प्रान्त में जनसंख्या का वितरण असमान था जहाँ मुस्लिम आबादी क्रमशः 55.7% और 54.4% थी। बटवारें की मुख्य समस्या पंजाब और बंगाल को लेकर ही थी। ऐसी कोई भी विभाजन रेखा नही बनाई जा सकती थी जो खेतों, रेल पटरियों,इंसानो के उचित बंटवारा कर दे ,इसलिए को यह कोशिश की गई कि बटवारा ऐसा हो जो किसानों को उनके खेतों से तथा लोगो को अपने घरों अलगाव को न्यूनतम करें।

अब पंजाब और बंगाल को बांटने के लिए 2 अलग-अलग बटवारा कमीशन बनाये गए,प्रत्येक में 4 सदस्य(2-2 सदस्य मुस्लिम लीग और कांग्रेस से) थे और  सर् सायरिल रेडक्लिफ़ को दोनो का साझा अध्यक्ष बनाया गया। यही कारण है कि इस विभाजन रेखा का नाम रेडक्लिफ़ लाइन पड़ा।

रेडक्लिफ़ जुलाई 1947 में भारत आये तथा उन्हें सीमा रेखा बनाने के लिए 5 सप्ताह का समय दिया गया। रेडक्लिफ़ और कमीशन का कोई भी सदस्य इस प्रकार के कार्य का पूर्व तथा प्रैक्टिकल अनुभव नही रखता था और सर्वे करने के लिए पर्याप्त समय भी नही था।साथ ही साथ समय की बचत के लिए UN जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के भी इंग्लैंड की सरकार ने इस प्रक्रिया से दूर रखा।

रेडक्लिफ लाइन कब बनी ?

दोनों कमिशनों ने 15 अगस्त  से पहले ही अपना कार्य हड़बड़ी में पूरा कर लिया पर साम्प्रदायिक तनाव को और न बढ़ाने के लिये सीमा रेखाओं की आधिकारिक घोषणा 17 अगस्त 1947 को की गई।

तत्कालिक समय में अत्यंत ज़रूरी होते हुए भी रेडक्लिफ़ लाइन पंजाब और बंगाल में विवादों को बढ़ाने वाली तथा जनता के बीच उलझन व भ्रम बढ़ाने वाली साबित हुई। बटवारें की इस आग में  विभाजन रेखा आर-पार करते हुए लाखों लोग मारे गए।

रेडक्लिफ लाइन की लंबाई कितनी है ?

आज भी रेडक्लिफ़ लाइन भारत-पाकिस्तान तथा भारत- बांग्लादेश के मध्य सीमा रेखा का कार्य करती है। भारत और पकिस्तान के बीच रेडक्लिफ लाइन की लम्बाई 3,323 किलोमीटर  है .।

यह रेखा भारत के स्वर्णिम इतिहास के एक काले अध्याय का प्रतीक है जो युद्ध,धर्म और बटवारें की अनुपयोगिता तथा मानव सभ्यता पर पड़ने वाले इसके भयंकर , चिरस्थाई नकारात्मक प्रभाव को स्पष्ट करती है।

Radcliffe Line से विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न

  1. भारत और पाकिस्तान के बीच में कौन सी रेखा है?
    ANS- रेडक्लिफ लाइन भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 के बंटवारे के समय खिंची गयी विभाजन रेखा है।

2. रेडक्लिफ लाइन कब बनी ?
ANS- 17 अगस्त 1947

3. रेडक्लिफ लाइन की लम्बाई राजस्थान में कितनी है ?
ANS- रेडक्लिफ रेखा के साथ राजस्थान की कुल सीमा 1070 कि. मी. है। 

4. भारत पाक सीमा आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?
ANS – सर् सायरिल रेडक्लिफ़ भारत पाक सीमा आयोग के अध्यक्ष थे . यही कारण है कि इस विभाजन रेखा का नाम रेडक्लिफ़ लाइन पड़ा।

5. भारत और बांग्लादेश की सीमा का क्या नाम है?
ANS – भारत और बांग्लादेश की सीमा को भी रेडक्लिफ लाइन के नाम से जाना जाता है . पाकिस्तान से बांग्लादेश के अलग होने के बाद भी यह रेखा भारत बांग्लादेश सीमा का निर्धारण करती है .


***

आप हमे फेसबुक के THE GKJANKARI पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं |

अन्य gkjanari पढ़े.

क्या सचमुच भारतीय संविधान ‘उधार का थैला’ है?

मूल अधिकार TOP-20 FACTS

42 वाँ संविधान संशोधन (mini constitution)

भारत के प्रमुख राज्यों के राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण्य

स्पेसएक्स ने 60 और स्टारलिंक (starlink) उपग्रहों को लॉन्च किया

मिस्र में खोजा गया सबसे पुराना शहर- “द राइज ऑफ एटन”

सिगमंड फ्रायड का मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
HAPPY BIRTHDAY प्रियदर्शिनी GK FACT – National Unity Day क्यों मनाया जाता है ऋषि सुनक का जीवन परिचय सूर्य ग्रहण क्यों होता है Abdul Kalam Quotes