sanvidhan ki anusuchi

भारतीय संविधान की अनुसूचियाँ sanvidhan ki anusuchi in hindi

Contents hide
2 ● भारत के संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैSchedules of indian constitution in hindi

sanvidhan ki anusuchi भारतीय संविधान की अनुसूचियाँ Bhartiya samvidhan ki anusuchiyan भारतीय संविधान की अनुसूची का अर्थ एवं मतलब Meaning of Schedules of indian constitution in hindi पहली अनुसूची क्या है आठवीं अनुसूची में कौन कौन सी भाषा है

हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा एवं खूबसूरत संविधान है जिसमें 22 भाग, 395 अनुच्छेद एवं 12 अनुसूचियाँ मौजूद हैं। आज का आर्टिकल भारतीय संविधान की अनुसूचियों से संबंधित है जिसमें भारत के संविधान में कितनी अनुसूचियाँ है Bhartiya samvidhan ki anusuchi in hindi, 12 अनुसूचियाँ कौन कौन है एवं Schedules of indian constitution in hindi को सरल भाषा में समझाने की कोशिश की गई है।

साथ ही Bhartiya samvidhan ki anusuchi in hindi से सम्बंधित रोचक तथ्य एवं Important Facts को भी कवर किया गया है ताकि परीक्षा में Bhartiya samvidhan ki anusuchiyan से पूछे गए प्रश्नों को आप चुटकी भर में हल कर सकें।

प्रस्तावना – भारतीय संविधान की प्रस्तावना का महत्व और उसमे निहित राज्यदर्शन

● भारतीय संविधान की अनुसूचियाँ
Bhartiya samvidhan ki anusuchiyan

कई बार भारतीय संविधान की अनुसूचियों को याद करते समय हमारे मन में यह सवाल आता है कि आखिर भारतीय संविधान की अनुसूची का अर्थ क्या है ? संविधान में अनुसूचियों का मतलब क्या है ? संविधान में अनुसूचियों की आवश्यकता क्यों पड़ी ?

● भारतीय संविधान की अनुसूची का अर्थ एवं मतलब Meaning of Schedules of indian constitution in hindi

भारतीय संविधान में अनुसूची का मतलब, किसी विषयवस्तु, तथ्य एवं अनुच्छेदों को एक जगह, एक लिस्ट बनाकर उसको एक जगह विस्तार (Details) से वर्णन करना था। अनुसूचियां और कुछ नहीं किसी महत्वपूर्ण अनुच्छेद एवं विषयवस्तु का विस्तारित पार्ट( Extension part) हैं जहां उसको एक जगह लाकर उसके सारे पहलुओं को विस्तार से वर्णित किया गया है।

उदाहरण के तौर पे जब हम कोई अध्याय को पढ़ रहे होते हैं तो किसी विषय बिंदु पे यह लिखा रहता है कि विस्तार से पढ़ने के लिए आप किताब के इस पेज,अनुसूची या परिशिष्ट पर जाएं, जहाँ आपको इस टॉपिक के सम्बंध में हर एक पहलू को वहां विस्तार एवं सरल भाषा में समझाया गया है।

तो संविधान में अनुसूची जोड़ने का साधारण सा अर्थ था किसी महत्वपूर्ण विषयों व अधिनियमों को किसी खास अनुसूची में जोड़ कर उसको वहाँ बेहतरीन ढंग व विस्तार से वर्णन (Describe) करना था जहाँ संविधान के किसी निश्चित अनुच्छेद की व्याख्या की जा सके और उसका पूरक वर्णन प्रस्तुत किया जा सके।

● भारत के संविधान में कितनी अनुसूचियाँ है
Schedules of indian constitution in hindi

भारत के मूल संविधान में 8 अनुसूचियां थीं जिसमें चार संविधान संशोधन अधिनियम करके उसमें चार अनुसूचियों को जोड़ा गया। वर्तमान में संविधान में 12 अनुसूचियां हैं जो अलग अलग विषय वस्तु व क्षेत्रों को कवर करती है। हम एक- एक करके भारतीय संविधान की 12 अनुसूचियों को विस्तार से वर्णन करेंगे ताकि आपको भारतीय संविधान की अनुसूचियां आसानी से समझ व याद हो सके।

1). पहली अनुसूची
पहली अनुसूची क्या है

संविधान की पहली अनुसूची राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्र से सम्बंधित है जिसमें भारतीय संघ के राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के नाम एवं उनके क्षेत्र के बारे में उल्लेख किया गया है। संविधान की पहली अनुसूची में अनुच्छेद 1 एवं अनुच्छेद 4 का वर्णन मिलता है।

अनुच्छेद-1 संघ का नाम एवं उसके राज्य क्षेत्र को उपबंधित करता है जिसका अर्थ है कि ‘ भारत अर्थात इंडिया राज्यों का संघ (Union of States) होगा।’ भारत एकात्मक न होकर संघात्मक रूप का नेतृत्व करेगा। यानी कि भारत किसी एक क्षेत्र का विशेष न होकर समूचे भारतीय क्षेत्र का समुच्चय (Set of States) होगा।

Important Facts : वर्तमान में भारत 28 राज्य एवं 9 केंद्रशासित प्रदेश हैं। जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख नवनिर्मित केंद्रशासित प्रदेश हैं।

अनुच्छेद-4 पहली अनुसूची और चौथी अनुसूची के संशोधन तथा अनुपूरक, आनुषंगिक और पारिणामिक विषयों का उपबंध करने के लिए अनुच्छेद 2 और अनुच्छेद 3 के अधीन बनाई गई विधियाँ का विधान प्रस्तुत करता है।
अर्थात संसद को साधारण बहुमत से विधेयक पास कर किसी नये राज्य का निर्माण एवं किसी राज्य के क्षेत्र, सीमा या नाम में परिवर्तन का अधिकार है।

दूसरी अनुसूची
दूसरी अनुसूची क्या है

संविधान की दूसरी अनुसूची में भारतीय संघ के प्रमुख पदाधिकारीयों को मिलने वाले वेतन, भत्ते एवं पेंशन का उल्लेख मिलता है।

भारत के प्रमुख पदाधिकारीयों की सूची निम्न है जिनके वेतन, भत्ते एवं पेंशन को दूसरी अनुसूची में वर्णित किया गया है :
क) राष्ट्रपति एवं राज्यपाल
ख) लोकसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष
ग) राज्य सभा के सभापति व उपसभापति
घ) विधानसभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष
ङ) विधान परिषद के सभापति एवं उपसभापति
च) सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के न्यायाधीश
छ) भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG)

राष्ट्रपति की वीटो शक्तियां, राष्ट्रपति की पॉकेट वीटो शक्ति क्या है

तीसरी अनुसूची
तीसरी अनुसूची क्या है

भारतीय संविधान के तीसरी अनुसूची भारतीय संघ के कुछ पदाधिकारीयों के शपथ एवं प्रतिज्ञान के प्रारूप से सम्बंधित है जिसके तहत निम्नलिखित पदाधिकारीयों के शपथ का प्रारूप दिया गया है :
क) संसद के सदस्यों व संघ के मंत्रियों
ख) सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के न्यायाधीश
ग) राज्य विधानमंडल के सदस्य एवं मंत्री
घ) भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG)

सुप्रीम कोर्ट के कार्य एवं शक्तियां TOP-20 GK FACTS,SUPREME COURT HINDI

Important Facts : अनुच्छेद 60 के तहत राष्ट्रपति , अनुच्छेद 69 के तहत उपराष्ट्रपति एवं अनुच्छेद 169 के तहत राज्यपाल द्वारा ली जाने वाली शपथ का प्रारूप तीसरी अनुसूची में वर्णित है।

● चौथी अनुसूची (sanvidhan ki anusuchi)
चौथी अनुसूची क्या है

संविधान के चौथी अनुसूची राज्य एवं संघ क्षेत्रों के राज्य सभा में प्रतिनिधित्व के विवरण से सम्बंधित है जिसमें 28 राज्यों एवं 2 संघ राज्य क्षेत्रों के राज्य सभा में प्राप्त होने वाले प्रतिनिधित्व का विवरण दिया गया है।

राज्य सभा क्या है – राज्य सभा (Council of State)

Important Facts : क्या आपको पता है कि कुल 9 केंद्रशासित प्रदेशों में सिर्फ 2 केंद्रशासित प्रदेशों यथा दिल्ली एवं पुडुचेरी को राज्य सभा में प्रतिनिधित्व प्राप्त है।

● पांचवी अनुसूची
पांचवी अनुसूची क्या है

संविधान की पांचवी अनुसूची अनुसूचित क्षेत्रों एवं अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन व नियन्त्रण के उपबन्ध से सम्बंधित है।

Important Facts : अनुच्छेद 244 पांचवी अनुसूची से सम्बंधित है। जाहिर है कि अनुच्छेद 244 अनुसूचित जाति एवं जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन को उपबंधित करता है।

● छठवीं अनुसूची (sanvidhan ki anusuchi)
छठवीं अनुसूची क्या है


संविधान की छठवीं अनुसूची असम, त्रिपुरा, मेघालय एवं मिजोरम के जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के उपबन्ध से सम्बंधित है।

Important Facts : अनुच्छेद 244 एवं अनुच्छेद 275 छठवीं अनुसूची से सम्बंधित है जहाँ अनुच्छेद 275 कुछ राज्यों को संघ से अनुदान को उपबंधित करता है।

● सातवीं अनुसूची
सातवीं अनुसूची क्या है

संविधान की सातवीं अनुसूची केंद्र एवं राज्य के बीच शक्तियों के विभाजन से सम्बंधित है जिसमें संघ एवं राज्य के मध्य शक्तियों के बंटवारे को तीन सूचियों में वर्गीकृत किया गया है जो निम्नवत है :

 क) संघ सूची
 ख) राज्य सूची
 ग) समवर्ती सूची

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि ये संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची क्या है
Sangh suchi Rajya suchi Samwarti suchi in hindi. तो अब निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से विस्तार में समझेंगे कि संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची क्या है और संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची का संविधान में इतना महत्व क्यों है

  क) संघ सूची क्या है Sangh Suchi kya hai in hindi : मूल संविधान में संघ सूची में 97 विषयों का उल्लेख किया गया था जिन पर विधि बनाने या कानून बनाने का अधिकार केवल संघ को है। वर्तमान में संघ सूची में 100 विषयों को समाहित किया गया है।
                       संघ सूची में सिर्फ संघ द्वारा ही विधि बनाने के अधिकार के कारण इसे संघ सूची कहा जाता है। जैसे कि विदेशी मामले, युद्ध एवं शांति, देश की प्रतिरक्षा, रेल, बैंंकिंग, शेयर मार्केट, डाकघर, जनगणना, मुद्रा, परमाणु शक्ति आदि।

ख) राज्य सूची क्या है Rajya Suchi kya hai in hindi : मूल संविधान में राज्य सूची में 66 विषयों का उल्लेख किया गया था जिन पर विधि बनाने या कानून बनाने का अधिकार सिर्फ राज्य को दिया गया है। वर्तमान में राज्य सूची में कुछ विषयों को हटा दिया गया जिसके बाद से राज्य सूची में अब सिर्फ 61 हैं।
                       राज्य सूची में सिर्फ संघ द्वारा ही विधि बनाने के अधिकार के कारण इसे राज्य सूची कहा जाता है। राज्य सूची के विषयों में विधि बनाने का अधिकार संघ को नहीं है। जैसे कि पुलिस, जेल, कृषि, स्वास्थ्य, स्थानीय प्रशासन, पंचायती राज आदि।

Important Facts : राष्ट्रीय आपात (National Emergency) के समय अनुच्छेद 352 के तहत केंद्र को राज्य सूची से सम्बंधित विषयों पर विधि बनाने का अधिकार है।

ग) समवर्ती सूची क्या है Samvarti Suchi kya hai in hindi : समवर्ती सूची में उन विषयों को जोड़ा गया है जिन पर कानून बनाने का अधिकार संघ तथा राज्यों दोनों को है।

ध्यातव्य है कि मूल संविधान में समवर्ती सूची में कुल 47 विषयों को उल्लेख है जो कि वर्तमान समय में उसकी संख्या 52 है। जैसे कि जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन, शिक्षा, वन, विवाह गोद लेना एवं तलाक आदि।

Important Facts : यदि समवर्ती सूची में कानून के विषय समान होते हैं तो केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया कानून ही मान्य होगा राज्य द्वारा नहीं।

Important Facts : क्या आपको पता है कि समवर्ती सूची की प्रेरणा ऑस्ट्रेलिया के संविधान से प्रेरित है |

● आठवीं अनुसूची
आठवीं अनुसूची क्या है (sanvidhan ki anusuchi)

संविधान के आठवीं अनुसूची संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त 22 भाषाओं के उल्लेख से सम्बंधित है। यह जानना जरूरी है कि मूल संविधान में 14 भाषाओं का उल्लेख था जिसे समय समय पे बढ़ाकर उसकी संख्या अब 22 कर दी गई है।

8वीं अनुसूची की भाषाएं
आठवीं अनुसूची में कौन कौन सी भाषा है

  1). असमिया
  2). बंगाली
  3). गुजराती
  4). हिंदी
  5). कन्नड़
  6). कश्मीरी
  7). मलयालम
  8). मराठी
  9). ओड़िया
 10). पंजाबी
 11). संस्कृत
 12). सिंधी
 13). तमिल
 14). तेलुगु
 15). उर्दू
 16). कोंकणी
 17). मणिपुरी
 18). नेपाली
 19). बोडो
  20). डोगरी
  21). संथाली
  22). मैथिली

Important Facts : यह याद रखना जरूरी है कि आठवीं अनुसूची में अंग्रेजी भाषा का कहीं भी उल्लेख नहीं है।

हालांकि अभी भी इन 22 भाषाओं के अतिरिक्त बहुत से ऐसी भाषाएं अभी संवैधानिक मान्यता प्राप्त करने की कतार में है जिनको अभी भी संविधान में अधिकार नहीं मिला है। जैसे कि भोजपुरी भाषा जिसकी अपनी कैथी लिपि एवं व्याकरण के साथ साथ करोड़ो की संख्या में दर्जनों देशों में बोलचाल की भाषा है।

● नौवीं अनुसूची
9वीं अनुसूची क्या है

नौवीं अनुसूची में संविधान के कुछ ऐसे अधिनियमों एवं विनिमयों की वैधता को उपबंधित किया गया है जिसको न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है। नौवीं अनुसूची को प्रथम संंविधान संशोधन 1951 के द्वारा जोड़ा गया था जिसकी न्यायिक समीक्षा नहीं की जा सकती थी। किंतु सुप्रीम कोर्ट के 2007 में दिए गए एक जजमेंट द्वारा यह तय किया गया कि नौंवी अनुसूची में सम्मिलित कानूनों की समीक्षा की जा सकती है।

यह एक तरह से केंद्र सरकार द्वारा कुछ विषयों पर अप्रत्यक्ष रूप से लगाया जाने वाला वीटो पावर है। किसी विषय को एक बार नौवीं अनुसूची में डाल देने के उपरांत वह मृतपाय समान हो जाती है। फिलहाल नौवीं अनुसूची में 284 अधिनियम वर्णित है।

मूल अधिकारl मूल अधिकार TOP-20 FACTS

Important Facts : भूमि सुधार और जमींदारी प्रथा के उन्मूलन से संबंधित अधिनियम नौंवीं अनुसूची का ही विषय है जिसके माध्यम से जमींदारी प्रथा का समापन हुआ।

● दसवीं अनुसूची (sanvidhan ki anusuchi)
दसवीं अनुसूची क्या है

संविधान के दसवीं अनुसूची दल परिवर्तन के आधार पर अयोग्यता घोषित करने से सम्बंधित है जिसमें दल बदल यानी कि पार्टी बदलने वाले नेताओं को सदन के अध्यक्ष या सभापति द्वारा अयोग्य या निरर्हता सम्बन्धी सवालों का समाधान करने का अधिकार दिया गया है।

● ग्यारहवीं अनुसूची (sanvidhan ki anusuchi)
ग्यारहवीं अनुसूची क्या है

संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची पंचायतों के अधिकार, प्राधिकार, एवं दायित्व से सम्बंधित है
जिसमें पंचायतों को कार्य करने के लिए 29 विषयों को उपबंधित किया गया है।

Important Facts : क्या आपको पता है कि ग्यारहवीं अनुसूची को 73वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा जोड़ा गया था

पंचायती राज व्यवस्था – पंचायती राज व्यवस्था

● बारहवीं अनुसूची
बारहवीं अनुसूची क्या है (sanvidhan ki anusuchi)

संविधान की बारहवीं अनुसूची नगरपालिकाओं के अधिकार, प्राधिकार, एवं दायित्व से सम्बंधित है जिसमें नगरपालिकाओं एवं स्थानीय निकाय को कार्य करने के लिए 18 विषयों को उपबंधित किया गया है।

Important Facts : क्या आपको पता है कि बारहवीं अनुसूची को 74वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा जोड़ा गया था |

■ भारतीय संविधान की अनुसूचियों तथा संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची से सम्बंधित प्रश्न –

प्रश्न : भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां हैं ?
उतर : भारतीय संविधान में 12 अनुसूचियां हैं।

प्रश्न : राज्य भूमि सुधार अधिनियमों को, संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु किस अनुसूची में समम्मिलित किया गया ?
उतर : 9वीं अनुसूची।

प्रश्न : आर्थिक नियोजन भारतीय संविधान की किस सूची में सम्मिलित है ?
उतर : आर्थिक नियोजन भारतीय संविधान की समवर्ती सूची में सम्मिलित है।

प्रश्न : शिक्षा को राज्य सूची से समवर्ती सूची में कब स्थानांतरित किया गया ?
उतर : 42वें संविधान अधिनियम 1976 द्वारा।

42वाँ संविधान संशोधन जिसके कारण इंदिरा गांधी की इतनी आलोचना होती है

प्रश्न : दल बदल विरोधी कानून को किस अनुसूची में सम्मिलित किया गया है ?
उतर : दल बदल विरोधी कानून को दसवीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया है।

प्रश्न : पंचायती राज किस अनुसूची में सम्मिलित है ?
उतर : पंचायती राज सातवीं अनुसूची के अंतर्गत राज्य सूची में सम्मिलित है।

पंचायती राज स्थानीय स्वशासन और बलवंत राय मेहता समिति

प्रश्न : सरकार द्वारा शुल्क एवं कर लगाने का अधिकार संविधान की किस अनुसूची में उल्लेखित है ?
उतर : सरकार द्वारा शुल्क एवं कर लगाने का अधिकार संविधान की सातवीं अनुसूची में उल्लेखित है।

प्रश्न : भूमि सुधार किस सूची का विषय है ?
उतर : भूमि सुधार राज्य सूची का विषय है।

प्रश्न : संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची किससे सम्बंधित है ?
उतर : संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची पंचायती राज से सम्बंधित है।

प्रश्न : संविधान की बारहवीं अनुसूची किससे सम्बंधित है ?
उतर : संविधान की बारहवीं अनुसूची नगरपालिका से सम्बंधित है।

सारांश : आज का आर्टिकल भारतीय संविधान की अनुसूचियाँ एवं Schedules of indian constitution in hindi से सम्बंधित था जिसमें न सिर्फ संविधान में कितनी अनुसूचियाँ होती हैं वर्णित किया गया अपितु केंद्र सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची क्या होता है उसको भी कवर किया गया। इस आर्टिकल को दो बार पढ़ लेने के बाद आपको 12 अनुसूचियाँ कौन कौन है बड़ी आसानी से याद हो जाएगा। आर्टिकल कैसा लगा कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं एवं स्टडी ग्रुप तथा दोस्तों के बीच जरूर शेयर करें। sanvidhan ki anusuchi

आप हमे फेसबुक के THE GKJANKARI पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं |

अन्य GKJANKARI पढ़ें

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय परियोजनाएँ Bahuuddeshiya Pariyojana in hindi

ब्लैक बॉक्स क्या है ? Black Box In Hindi

कोरल ब्लीचिंग क्या है ? कोरल ब्लीचिंग से जैव विविधता पर प्रभाव कैसे पड़ता है ?

भारत में सिनेमा का इतिहास

राष्ट्रीय आय क्या  है ? भारत में राष्ट्रीय आय की गणना कौन करता है ?

मौलिक अधिकार और नीति निदेशक तत्व में अंतर तथा अंत: सम्बन्ध .

शून्य आधारित बजट का जनक कौन है?, शून्य आधारित बजट किस देश की देन है?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना एवं उद्देश्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहस

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
HAPPY BIRTHDAY प्रियदर्शिनी GK FACT – National Unity Day क्यों मनाया जाता है ऋषि सुनक का जीवन परिचय सूर्य ग्रहण क्यों होता है Abdul Kalam Quotes