तरुण गोगोई का जीवन परिचय

तरुण गोगोई का जीवन परिचय

तरुण गोगोई का जन्म 01 अप्रैल 1936 को जोरहाट में हुआ था। उनके पिता का नाम कमलेश्वर गोगोई था जो एक मेडिकल प्रेक्टिशनर थे एवं उनकी माँ का नाम उषा गोगोई था जो असम की एक प्रसिद्ध कवियत्री थीं।

तरुण गोगोई ने अपनी शादी डॉली गोगोई से की। उनके बेटे तथा बेटी का नाम क्रमशः गौरव गोगोई एंव चंद्रिमा गोगोई है। तरुण गोगोई की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा असम में हुई थी तथा उच्च शिक्षा उन्होंने गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से प्राप्त की।

राजनीति में आने से पहले वकालत में उनका बड़ा नाम था। वे एक बड़े नामी वकील एंव जमीन से जुड़े समाजसेवी थे। ग्रास रूट लेबल पर उन्होंने असम में एक से एक ऐतिहासिक कार्य किये।

लगभग पांच दशक के राजनीतिक कैरियर और जीवन के उतार चढ़ाव के बीच आज असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई न  84 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

विदित है कि अगस्त में हुए कोरोना संक्रमित 84 वर्षीय कांग्रेस नेता तरुण गोगोई का इलाज कई दिनों से गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में चल रहा था। उनकी तबियत दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रही थी।

गोगोई के निधन पर आज पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा शोक जताया है। राजनीतिक गलियारों से ऐसे कद्दावर नेता का चले जाना भारतीय राजनीत में एक अपूर्णीय क्षति है।

सर्वविदित है कि तरुण गोगोई 6 बार सांसद और नरसिम्हा राव की सरकार में केंद्रीय मंत्री का पदभार भी सम्भाल चुके हैं। साथ ही सबसे लंबे समय तक असम का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी तरुण गोगोई के नाम है। वे साल 2001 से साल 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनेवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि गोगोई उनके पिता समान थे तथा उन्ही के पदचिन्हों पर चलने का सदा ही अनुसरण किया है।

रोचक तथ्‍य-

राजनीति के अलावा, तरुण गोगोई पढ़ने और बागवानी पसंद करते थे। क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस जैसे खेलों में उनकी गहरी रुचि थी। वे गोल्फ भी खेलते थे। वे अखिल असम मोइना परिजात, बच्चों के संगठनों और भारत युवक समाज के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके थे। वे असम के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को लगातार तीन बार विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करवाई ।

अन्य GK जानकारियां 

राष्ट्रपति TOP-20 GK JANKARI

राज्यपाल के बारे में टॉप 20 FACTS

राज्यपाल का चुनाव क्यों नहीं होता ?

आप हमे फेसबुक के THE GKJANKARI पेज पर फॉलो कर सकते हैं | ट्विटर – GKJANKARI

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
HAPPY BIRTHDAY प्रियदर्शिनी GK FACT – National Unity Day क्यों मनाया जाता है ऋषि सुनक का जीवन परिचय सूर्य ग्रहण क्यों होता है Abdul Kalam Quotes