TOKYO OLYMPICS 2020

टोक्यो ओलंपिक TOKYO OLYMPICS 2020 – TOP 20 FACTS

TOKYO OLYMPICS 2020

दोस्तों इस लेख में हम चर्चा करेंगे TOKYO OLYMPICS 2020 तथा ओलिंपिक के इतिहास से 20 ऐसे फैक्ट्स के बारे में जो GENRAL KNOWLEDGE के दृष्टीकोण से साथ ही COMPETETIVE EXAM के POINT OF VIEW से महत्वपूर्ण हैं .

TOKYO OLYMPICS 2020 – TOP 20 FACTS

1). हाल ही में हुए ओलंपिक का 32वां संस्करण जापान की राजधानी टोक्यो में सम्पन्न हुआ जिसकी शुरुवात 23 जुलाई 21 को हुई थी।

2). टोक्यो ओलंपिक में 113 पदकों के साथ अमेरिका पहले, चीन 88 पदकों के साथ दूसरे और जापान 58 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

3). टोक्यो ओलंपिक में भारत 7 पदकों के साथ 48वें स्थान पर रहा जो ओलंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

(i) . मीराबाई चानू – सिल्वर (वेटलिफ्टिंग)
(ii). पीवी सिंधु- ब्रॉन्ज (बैडमिंटन)
(iii). लवलिना बोरगोहेन – ब्रॉन्ज (बॉक्सिंग)
(iv). पुरुष हॉकी टीम- ब्रॉन्ज
(v). रवि दहिया – सिल्वर (कुश्ती)
(vi). बजरंग पुनिया – ब्रॉन्ज (कुश्ती)
(vii). नीरज चोपड़ा – गोल्ड (भाला फेंक)

4). अगला ओलंपिक 2024 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होगा। पिछला ओलंपिक 2016 में ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में सम्पन्न हुआ था।

5). टोक्यो ओलंपिक TOKYO OLYMPICS 2020 का पहला गोल्ड मेडल चीन की शूटर चियान यांग ने जीता है।

6). टोक्यो ओलंपिक TOKYO OLYMPICS 2020 में भारत का पहला पदक मीराबाई चानू के नाम है जिन्होंने 49 Kg भारोत्तोलन में रजत ( Silver) पदक जीता है। वहीं आखिरी पदक के रूप में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत को स्वर्ण पदक दिलवाया।

7). नीरज चोपड़ा अब तक के इतिहास में ओलंपिक में सिंगल प्रतिस्पर्धा में गोल्ड जितने वाले अभिनव बिंद्रा के बाद ये दूसरे खिलाड़ी हैं।

8). टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के साथ ही पी.वी. सिंधु दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला का इतिहास रचा है। पिछले रियो ओलंपिक (2016) में पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन में रजत पदक ( Silver) जीता था।

9). पुरुष हॉकी टीम ने तकरीबन 41 साल बाद किसी ओलंपिक में कोई पदक ( कांस्य) जीता है। पुरुष हॉकी टीम द्वारा अंतिम बार सन 1980 के ओलंपिक में हॉकी में गोल्ड मेडल जीता गया था।

10). ऐसा कहा जाता है कि ओलंपिक खेलों की शुरुआत 776 ई. पूर्व एथेंस में हुई थी और पहला ओलंपिक का आयोजन भी सन 1896 में यूनान के शहर एथेंस में ही हुआ था।

11). ओलंपिक के इतिहास में अब तक सिर्फ तीन बार वर्ष 1916, 1940 और 1944 में प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण ओलंपिक खेलों के आयोजन को स्थगित करना पड़ा। वर्ष 2020 का टोक्यो ओलंपिक भी कोविड 19 महामारी के कारण एक साल बाद वर्ष 2021 में आयोजित करना पड़ा।

12). भारत ने पहली बार आधिकारिक( Officially) रूप से वर्ष 1920 में पहली बार ओलंपिक में भाग लिया था। ‘टोक्यो ओलंपिक’ भारत का ओलंपिक में पार्टिसिपेट करने का 100वां साल था।

13). भारत ने अब तक ओलंपिक में कुल 35 पदक हासिल किए हैं।

14). भारत का वर्ष 1928, 1932 और 1936 के तीनों ओल्पम्पिक्स में लगातार तीन स्वर्ण पदक ( Gold) जितने का रिकॉर्ड दर्ज है।

15). वर्ष 1952 के ओलंपिक में श्री के.डी. जाधव ने कुश्ती में भारत को व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला कांस्य पदक दिलवाया था।

16). टोक्यो ओलंपिक TOKYO OLYMPICS 2020 से पहले भारत ने लंदन ओलंपिक (2012) में सबसे अधिक 6 पदक हासिल किए थे।

17). टोक्यो ओलंपिक को मिलाकर भारत ने अब तक के ओलंपिक में कुल 10 स्वर्ण पदक ( Gold) हासिल कर लिया है।
● 8 – हॉकी में
● 1 – शूटिंग में (अभिनव बिंद्रा) (2008)
● 1 – भाला फेंक ( नीरज चोपड़ा) (2021)

18). ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स 28 ओलंपिक पदकों के साथ सबसे सफल पुरूष ओलंपियन है, जिनके पास 28 में से 23 स्वर्ण पदक है। जो एक पुरूष एथलीट द्वारा सबसे ज्यादा ओलंपिक स्वर्ण पदक का रिकॉर्ड भी है। वहीं लारिसा लैटिनिना (Larisa Latynina), 18 ओलंपिक पदकों के साथ, सबसे सफल महिला ओलंपियन हैं।

19). जमैका के अंतर्राष्ट्रीय धावक और आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट एक ओलंपिक में तीनों दौड़ जीतने वाले और एक ओलंपिक में ही तीनों दौड़ों में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पहले ओलंपियन है

20). टोक्यो ओलंपिक 2020 के आधिकारिक आदर्श वाक्य यूनाइटेड बाय इमोशन ( “United by Emotion” ) हैं। ‘मिराइतोवा’ और ‘सोमाइटी’ टोक्यो ओलंपिक के शुभंकर का नाम है।

ओलम्पिक से सबंधित टॉप 10 प्रश्न ( TOKYO OLYMPICS 2020 related MCQ )

1.ओलम्पिक मशाल किस पदार्थ से प्रज्वलित की जाती है

ANS- ओलिम्पिक मशाल 65% ब्यूटेन और 35% प्रोपेन (LPG) के मिश्रण से प्रज्वलित की जाती है ।

2. ओलंपिक मशाल किसका प्रतीक है

ANS – यूनानी देवता ज़्यूस से प्रोमेथियस द्वारा कि गई अग्नि की चोरी के स्मरणोत्सव के रूप में मनानें जाने वाली इस घटना की उत्पत्ति प्राचीन ग्रीस से है, जहां प्राचीन ओलम्पिक के उत्सव के दौरान अग्नि जला के रखी जाती थी। लौ साहस और आशा का प्रतीक है, जबकि अंधेरा संघर्ष और बाधाओं का प्रतीक है। अर्थात आशा और साहस के बल पर यदि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम किया जाए तो कोई भी बाधा रास्ते का रोड़ा नहीं बन सकती और परिश्रम और साधना का फल अवश्य मिलता है।

3. ओलंपिक मशाल जलाने की प्रथा कब से शुरू हुई?

ANS – 6 अप्रैल 1896

4. टोक्यो 2020 ओलंपिक खेल शुभंकर क्या था ? (MASCOT OF TOKYO 2020)

ANS – ‘मिराइतोवा’ और ‘सोमाइटी’ टोक्यो ओलंपिक के शुभंकर का नाम है।  यह जापान की सांस्कृतिक परंपरा और आधुनिकता दोनों का प्रतिनिधित्व करते हैं.

5. टोक्यो ओलंपिक का आदर्श वाक्य क्या है?

ANS – टोक्यो ओलंपिक 2020 के आधिकारिक आदर्श वाक्य यूनाइटेड बाय इमोशन ( “United by Emotion” ) हैं

6. ओलंपिक खेलों में महिलाओं की भागीदारी कब हुई?

ANS – पहली बार महिलाओं ने ,दूसरे ओलंपिक खेल जो की पेरिस में 1900 हुए थे , में भाग लिया।

7. TOKYO OLYMPIC के बाद अगला ओलंपिक कब और कहाँ खेला जायेगा ?

ANS – टोक्यो ओलंपिक के बाद अगला ओलंपिक  2024 में फ़्मेंरांस की राजधानी पेरिस में होगा ।

8. ओलंपिक खेलों का जनक कौन है?

ANS – जापानी शिक्षक, Jigoro Kano को जापान में “ओलंपिक आंदोलन का जनक” माना जाता है।

9. ओलंपिक ध्वज में पांच छल्ले क्या दर्शाते हैं?

ANS- ओलंपिक के झंडे में पांच गोले पांच महाद्वीप को दर्शाते है जिनमें एशिया अफ्रीका यूरोप नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिकी है।

10. ओलंपिक गेम कितने साल में होते हैं

ANS – 4 साल

OKYO OLYMPICS 2020
TOKYO OLYMPICS 2020 BY GKJANKARI.COM

नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra) ने जीता टोक्यो ओलम्पिक में पहला गोल्ड मेडल

रवि दहिया ( Ravi Dahiya) ने जीता भारत के लिए सिल्वर मेडल .

पेगासस Pegasus क्या है ( What is Pegasus)

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
HAPPY BIRTHDAY प्रियदर्शिनी GK FACT – National Unity Day क्यों मनाया जाता है ऋषि सुनक का जीवन परिचय सूर्य ग्रहण क्यों होता है Abdul Kalam Quotes